फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गढ़ शहर को क्लीन और ग्रीन बनाने के लिए लगेंगे 8 हजार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र को क्लीन और ग्रीन बनाने के मकसद से वन विभाग द्वारा मिलने वाले आठ हजार पौधों को लगाने के लिए ईओ ने जेई के साथ विभिन्न स्थलों का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पालिका ईओ मुक्ता कुमारी सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर शहर में पौधे रोपे जाने का लक्ष्य मिला है। गढ़ वन विभाग नर्सरी से 8 हजार पौधे रोपने के लिए मिलेंगे। जिनको शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा। ईओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को जेई प्रीति अग्रवाल और पालिका कर्मचारियों के साथ नगर में नक्का कुआं मंदिर के पास, मार्गों पर लगे डिवाइडर, श्मशान घाट, सार्वजनिक स्थान और चौराहे पर पौधे लगाए जाएंगे, जिससे शहर क्लीन और ग्रीन हो सके और पर्यावरण शुद्ध हो सके। ईओ ने बताया कि वातावरण शुद्ध रखने और ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रण करने के लिए पौधारोपण करना चाहिए। ईओ ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में लोगों को पौधारोपण करने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें