फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 19 में से 8 शिकायतों का निस्तारण हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सर्किल के तीनों थानों में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी, जिसने कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया और लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली में शनिवार को एसडीएम अंकित कुमार वर्मा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान एएसपी मुकेश मिश्रा भी मौजदू रहे। अधिकांश मामले भूमि विवाद और परिवार में आपसी विवाद के पहुंचे। जहां एसडीएम ने छह में से तीन शिकायतों का निस्तारण करा दिया। इसके अलावा सिंभावली में थाना परिसर में तहसीलदार सीमा सिंह ने लोगों की समस्या सुनी। जहां शिकायते भूमि विवाद और अपराधिक घटना में सुनवाई न होने के मामले में शिकायते प्राप्त हुईं। इस दौरान तहसीलदार ने 9 में से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। वहीं बहादुरगढ़ थाने में थानाध्यक्ष धमेंद्र सिंह ने चार शिकायतों में से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया। इस दौरान सीओ आशुतोष शिवम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह, सिंभावली थाना प्रभारी शीलेष कुमार, इंस्पेक्टर धारा सिंह, इंस्पेक्टर मनु सक्सेना समेत राजस्व टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें