फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़क हादसों में दो महिलाओं समेत आठ घायल, एक मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत आठ घायल, एक मेरठ रेफर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र में हुए विभिन्न सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें से एक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। जनपद अमरोहा के हसनपुर निवासी मोहम्मद अली अपनी पत्नी नूरजहां और साली बिलकिस के साथ शुक्रवार की रात कार से दिल्ली से लौट रहा था। घने कोहरे के चलते नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने कार को साइड मार दी, जिससे कार में मौजूद तीनों घायल हो गए। इसके अलावा शनिवार की सुबह करीब छह बजे गढ़-मेरठ रोड पर बाइक दोताई नहर पुल की रेलिंग से टकराने से आजाद और नरेश निवासी किठौर घायल हो गए। बहादुरगढ़ क्षेत्र में गांव सदरपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में स्याना निवासी मोहित, शोभित और बंगौली निवासी श्योराज घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां से चिकित्सकों ने नूरजहां को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें