फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तला कासमाबाद के पास रेल की पटरी में आया फ्रेक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तला कासमाबाद के पास रेल पटरी चटकी, हादसा बचा
विज्ञापन


हापुड़। कस्तला कासमाबाद गांव के पास रेलवे पटरी चटकने से सोमवार को करीब 40 मिनट तक दिल्ली-मुरादाबाद ट्रैक बाधित रहा। पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारियों की सूचना पर मसूरी एक्सप्रेस और शटल को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया गया। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रैक को सुचारु किया। दिल्ली-मुरादाबाद ट्रैक पर प्रतिदिन दर्जनों ट्रेनों का आवागमन होता है। तापमान में गिरावट आने से रेलवे की पटरियां सिकुड़ने लगी हैं, जिसका असर अब ट्रैक पर दिखने लगा है। गांव कस्तला कासमाबाद के पास सुबह करीब 6.30 बजे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे रेलवे के कर्मचारी को पटरी चटकी दिखी। आनन फानन में उसने अफसरों को सूचना दी। इससे रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल गैंगमैन की टीम को मौके पर भेजा गया। इस दौरान मसूरी एक्सप्रेस और शटल ट्रेन को करीब 40 मिनट तक हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ही रोका गया। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पटरी की मरम्मत करके ट्रैक को चालू कराया। स्टेशन अधीक्षक मुनीराम मीना ने बताया कि तापमान में तेजी से गिरावट के चलते पटरी चटक गई थी, जिसे दुरुस्त करा ट्रेन संचालन को सुचारु करा दिया गया है। बता दें कि इस सीजन में इस क्षेत्र में पहले भी रेल पटरी चटकने और यातायात बाधित होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें