फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के टूटे चैलन को बदलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाली के टूटे चैलन को बदलवाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बक्सर में गली के सामने नाली के टूटे चैनल को बदलवाने की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
सिंभावली के गांव बक्सर के मोहल्ला दर्जी वाला के लोगों ने रविवार को राशिद के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि मोहल्ले के बाहर मेन रास्ते पर नाली पर लगा चैनल क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस कारण मोहल्ले के लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चैनल क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी भी सड़क पर भर रहा है जिससे गंदगी और मच्छरों की भरमार से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वाहिद का कहना है कई माह पहले उन्होंने एसडीएम मीनू राणा को शिकायती पत्र देकर चैनल को ठीक कराने की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई संभव नहीं हो सकी है। लोगों ने जल्द ही चैनल ठीक न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में नाजिम, सरताज, फारुख मलिक, दानिश, नौशाद, शादाब समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। वहीं ग्राम प्रधान राखी गौड़ का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन अब जल्द ही चैनल बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें