फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: निर्विरोध चुने गए 58 सभापति, पांच समितियों पर हुआ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़।
जिले की 63 समितियों से निर्वाचित संचालकों ने रविवार को सभापतियों का चुनाव किया। 58 सभापति निर्विरोध चुने गए, जबकि पांच समितियों पर कांटे का चुनाव हुआ। 58 उप सभापति भी निर्विरोध चुने गए, एक पद पर चुनाव हुआ, साथ ही चार पद रिक्त रह गए। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, विजेता सभापति और उप सभापतियों के समर्थकों ने जश्न मनाया।
शनिवार को समस्त समितियों से 567 संचालकों का चयन हुआ था। इसमें अधिकांश निर्विरोध ही चुने गए थे, रविवार को सभापति का चुनाव सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुआ। दिलचस्प बात यह रही कि 58 समितियां ऐसी रहीं, जिनमें चुनाव नहीं हो सका। बल्कि संचालकों ने निर्विरोध ही अपनी समिति से सभापति का चयन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच समितियों पर चुनाव हुआ, इनमें प्रत्येक पर 9 संचालकों ने अपने मतों से सभापति प्रत्याशी का चयन किया। पोपाई, बिहूनी, दोताई, डहाना, समाना में ही सभापति के लिए मतदान हुआ। वहीं, दोताई स्थित समिति में उपसभापति पद के लिए भी चुनाव हुआ। माहौल न बिगड़े, इसके लिए हर समिति पर भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। विजेता सभापति और उप सभापति के समर्थकों ने फूल मालाओं से प्रत्याशियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें