फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर स्कूल जूडो चैंपियनशिप विजेताओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर स्कूल जूडो चैंपियनशिप विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। इंटर स्कूल जूडो चैंपियनशिप विजेता टीम का गढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान कोच समेत खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
गढ़ के आदित्य मेमोरियल जूडो क्लब के तत्वाधान में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डीएम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र सिंह और शिक्षाविद कवि राजकुमार हिंदुस्तानी ने इंटर स्कूल जूडो चैंपियनशिप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर जूडो कोच सुबोध यादव ने बताया कि गाजियाबाद के दुहाई में 24 जनवरी को फर्स्ट जीएलपीएस इंटर स्कूल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें आदित्य मेमोरियल जूडो क्लब के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया था। सुबोध यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में उनके क्लब के खिलाड़ियों ने 6 गोल्ड और नौ ब्राउंज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 40 किलोग्राम भार वर्ग में बबली, 48 किलोग्राम में पूजा यादव, 50 किलोग्राम में नितिन कुमार, 55 किलोग्राम में नितिन यादव, 60 किलोग्राम भार वर्ग में आकाश यादव और 60 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में गौरव ने गोल्ड मेडल अपने-अपने नाम किए। वहीं 35 किलोग्राम में आर्यन सक्सेना, 40 किलोग्राम में करन राघव, 45 किलोग्राम में संजू चौहान, 40 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में वैभव चौधरी, 55 किलोग्राम में मनीष यादव और प्रमोद कुमार, 60 किलोग्राम वर्ग में हिमांशु यादव, 48 किलोग्राम में ज्योति और अनुष्का ने ब्राउंज मेडल जीतकर चैंपियनशिप में अपना परचम लहराया। इस मौके पर रैनबो पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनोद चौहान ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिल रहा है। इस मौके पर धर्मेंद्र शर्मा, प्रिंस, अंकुर, धर्मेंद्र यादव, जीविका चौहान, अनुज यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें