फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाई ओवर पर फंसी बड़ी कांवड़, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाई ओवर पर फंसी बड़ी कांवड़, लगा जाम
विज्ञापन

हापुड़। हरिद्वार से डीजे के साथ आ रही एक बड़ी कांवड़ की ट्रैक्टर ट्राली मंगलवार को फ्लाईओवर के ऊपर रेलिंग में फंस गई। इसके बाद हाईवे पर जाम लग गया। बड़ी कांवड़ फंसने के कारण मेरठ रोड फ्लाईओवर पर भीषण जाम लग गया था। कई घंटों की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हुआ। बुलंदशहर की खुर्जा तहसील क्षेत्र के नेहरूपुर चुंगी के दर्जनों श्रद्धालुओं की टोली बड़ी कांवड़ लेकर मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर से गुजर रही थी। मोदीनगर रोड की ओर जाने वाले तिराहे को जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पार किया तभी फ्लाईओवर की रेलिंग पर अचानक कांवड़ के साथ चल रही ट्रैक्टर ट्राली फंस गई। काफी जद्दोजहद के बाद भी जब ट्राली नहीं निकली तो फ्लाईओवर जाम लग गया। कांवड़ियों ने कटर और हथौड़ों की मदद से करीब एक घंटे में ट्राली को बाहर निकला। इस दौरान फ्लाईओवर के नीचे फाटकों पर, मेरठ रोड, दिल्ली रोड पर भयंकर जाम लगा। कई घंटों बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें