फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यपीएसआईडीसी क्षेत्र की 50 केमिकल फैक्टरियों की होगी जांच

Fri, 07 Apr 2023 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्टरियां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निशाने पर हैं। एनजीटी ने यहां मौजूद करीब 50 फैक्टरियों की पुन: जांच के निर्देश दिए हैं। आदेशों के बाद इन फैक्टरियों की जांच के लिए डीएम की ओर से कमेटी गठित की गई है, जो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग करेगी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सलमान मियां नाम के एक व्यक्ति ने एनजीटी को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में बिना लाइसेंस के केमिकल फैक्टरियां अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। एनजीटी ने मामले में कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए थे। जिसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व हापुड़ जिला प्रशासन की टीम ने चार ऐसी अवैध फैक्टरियों को बंद कराते हुए 52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

कोर्ट ने फिर लिया संज्ञान
पिछले वर्ष के इस प्रकरण का एनजीटी ने एक बार फिर संज्ञान लिया है। एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को यूपीएसआईडी क्षेत्र में स्थापित ऐसी सभी फैक्टरियों को जांच के आदेश देकर 25 अप्रैल तक जांच रिपोर्ट जमा करने को कहा है। जिसके बाद बृहस्पतिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी डीएम प्रेरणा शर्मा से मिले। इस संबंध में डीएम ने पूर्व में गठित की गई कमेटी को जांच के लिए एक बार फिर नामित किया है। इस टीम में प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों के अलावा धौलाना एसडीएम और भारत सरकार से नामित एक अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी जांच
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में करीब 50 केमिकल फैक्टरियां हैं। एनजीटी के आदेशों के बाद कमेटी गठित कर सभी फैक्टरियों की जांच की जाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है।

जांच में नहीं बरती जाएगी लापरवाही
यूपीएसआईडीसी क्षेत्र की जांच पहले भी की गई थी, अब एक बार फिर एनजीटी ने इसके लिए आदेशित किया है। ऐसे में जल्द ही केमिकल फैक्टरियों की जांच शुरू कर दी जाएगी। इस प्रकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, इसके लिए वे खुद पूरे मामले की निगरानी करेंगी। समय से रिपोर्ट सबमिट कर दी जाएगी। - प्रेरणा शर्मा, डीएम, हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें