फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 50 किसानों ने ली भाकियू की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव माधापुर में रविवार को भाकियू अराजनैतिक की बैठक हुई। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि संगठन लगातार किसानों के हित के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहा है। संगठन को और अधिक मजबूत बनाना जरूरी है, ताकि संघर्ष को और भी तेज किया जा सके। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत हापुड़ में एक हजार और प्रदेशभर में एक लाख नए किसानों को संगठन से जोड़ना लक्ष्य है। माधापुर में हुई बैठक में 50 लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई। ब्लॉक अध्यक्ष रूपराम सिंह, मनोज कुमार, रिंकू हूण, एसी ठेकेदार, अरूण, सुनील, ओमकार, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें