फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रोडवेज बस में परिचालक के बैग से 42 हजार चोरी

Mon, 12 Feb 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दयानतपुर निवासी हरविंद्र सिंह ने बताया कि वह गढ़ डिपो की बस पर परिचालक है। तीन दिन पहले वह चालक बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ढोलपुर निवासी प्रमोद के साथ डिपो से बस लेकर गए थे। सोमवार की सुबह को वह मुरादाबाद से बस में सवारी लेकर दिल्ली के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़ स्याना चौपले पर पहुंचे तो सवारियों को उतारने के दौरान किसी व्यक्ति ने उनके बैग से करीब 42 हजार की नकदी चोरी कर ली। इसकी जानकारी उन्हें यात्री को टिकट के पैसे लौटाने के दौरान हुई। बैग से रुपये गायब होने पर उसने मामले की जानकारी चालक और डिपो के अधिकारियों को दी। पीड़ितअन्य कर्मचारियों के साथ कोतवाली पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें