फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: साइबर ठगी के शिकार पांच लोगों को वापस कराए 4.16 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के पांच लोगों से साइबर ठगी के मामले में पुलिस की साइबर सेल ने 416248 रुपये वापस लौटाए हैं। पैसे वापस पाकर पीड़ित लोगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी विनीत मलिक ने बताया जिला में पांच लोगों के बैंक खातों से साइबर ठगों ने रुपये निकाले थे। इन मामलों में थाना कपूरपुर क्षेत्र के सपनावत के विनय कुमार को 50000, नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी के जोली कुमार को 21999, मोहल्ला करीमपुरा की मीना को 250000, पिलखुवा के बसंत कुमार को 90000 और मोहल्ला कृष्णागंज के नीरज को 4249 रुपये वापस दिलाए हैं।
विज्ञापन

टीम ने पेमेंट गेटवे और संबंधित बैंक से पत्राचार कर उक्त लोगों से कुल 4162489 रुपये वापस लौटाए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें