बाबा वेद प्रकाश की समाधि पर लगे मेले का समापन हुआ
गढ़मुक्तेश्वर। बाबा वेद प्रकाश की समाधि पर लगे वार्षिक मेले के आखिरी दिन महिला बच्चों समेत हजारों की भीड़ ने समाधि पर हाजिरी लगाकर पूजा अर्चना की।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगौली में बाबा वेदप्रकाश की 17 पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में चल रहा तीन दिवसीय वार्षिक मेला शनिवार की रात में परंपरागत ढंग में संपन्न हो गया। आखिरी दिन महिला बच्चों समेत आसपास के जनपदों से आए हजारों भक्तों ने बाबा की समाधि पर हाजिरी लगाकर वैदिक रीति-रिवाज से पूजा अर्चना की। मंत्रोच्चारण के बीच ग्राम प्रधान दुष्यंत यादव ने मेले का विधिवत रूप से समापन किया। मेले के आखिरी दिन महिलाओं ने झूलों की सैर कर बच्चों के लिए खिलौनों समेत घरेलू उपयोग के सामान की जमकर खरीदारी की। वहीं ग्रामीणों ने भी मेले से जुड़ीं परंपरागत मिठाइयों समेत बच्चों के लिए कपड़े खरीदे।