फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ का तना टूटकर गिरने से यातायात बाधित हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ का तना टूटकर गिरने से यातायात बाधित हुआ
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। तहसील रोड पर शनिवार की सुबह करीब पांच बजे ईदगाह के सामने की तरफ अचानक सड़क किनारे लगे एक पेड़ का भारी भरकम तना टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। सुबह का समय होने के चलते तना टूटने के दौरान सड़क पर आवागमन न होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन घंटो तक भी सड़क पर पड़ा तना हटाया नहीं गया। इसके चलते तहसील रोड पर यातायात बाधित हो गया। इससे सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और शिक्षकों को उठानी पड़ी। सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे बाद आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने पहल की और तने को कटवाकर सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। रेंजर एके सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें