फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने क्षेत्रों में डस्टबिन वितरण करेंगे सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने क्षेत्रों में डस्टबिन वितरित करेंगे सभासद
विज्ञापन

हापुड़। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर पालिका परिषद ने साफ सफाई के साथ ही प्रचार प्रसार में भी पूरी ताकत झोंक दी है। घरों का कूड़ा सड़कों पर न आए, इसके लिए सभी सभासदों को अपने क्षेत्रों मेें डस्टबिन वितरण के आदेश दिए गए हैं। नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा है कि शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर स्थान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन यह प्रयास नागरिकों के सहयोग के बिना अधूरे हैं। उन्होंने लोगों से सर्वेक्षण में अच्छी रैंक पाने के लिए सहयोग करने की अपील की। उन्होंने सभी सभासदों से कहा कि अपने क्षेत्र में जाकर प्रत्येक घर में हरे और नीले डस्टबिन वितरित करें। इस दौरान लोगों को बताएं कि गीले कूड़े को हरे और सूखे कूड़े को नीले डस्टबिन में डालें। ईओ जितेंद्र कुमार आनंद ने बताया कि शहर के सभी 41 वार्डों में 50 ठेले घरों से कूड़ा एकत्रित करने के लिए लगाए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें