फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने सपा नेता के अपहरण की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कार सवारों ने की सपा नेता के अपहरण की कोशिश
- लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले
गढ़मुक्तेश्वर। कार सवारों ने घर में घुसकर सपा नेता के अपहरण की कोशिश की, लेकिन शोर सुनकर आए लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
गढ़ के मोहल्ला राजीव नगर में रहने वाले सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर में बैठा हुआ था तो इसी दौरान तमंचों से लैस तीन लोग घर में घुस आए। जो गाली गलौज करते हुए जबरन उसे अपनी कार से अपहरण कर ले जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन उसने शोर मचाया तो आसपास में रहने वाले कई लोग मौके पर आ गए। जिन्हें देख आरोपियों का हौसला टूट गया, जो भविष्य में जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर दीपक त्यागी का कहना है कि इस विषय में कोतवाली पर कोई भी तहरीर नहीं आई है, मामला अपहरण की कोशिश की बजाए पैसों के लेनदेन से जुड़ा भी हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें