फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 2.25 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भड़ंगपुर स्थित बंबा पटरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर फाइनेंस के कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 2.25 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसपी, एएसपी व पुलिस बल मौके पर पहुंचे। देर शाम तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र के चांद समद निवासी विपिन कुमार ने बताया कि वह थाना सिंभावली के हरोड़ा मोड पर स्थित भारत फाइनेंस क्लोजिंग लिमिटेड फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। कंपनी समूह बनाकर महिलाओं को ऋण देने का काम करती है।
बुधवार शाम करीब चार बजे वह बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भीकनपुर, ढकौली, बरकातपुर के बाद लुखराड़ा से ऋण की किश्त का कलेक्शन कर बाइक से वापस लौट रहा था। जब वह गांव भड़ंगपुर स्थित बंबा पटरी के पास आया तो पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और उस पर तमंचे तान दिए।
विज्ञापन

बदमाशों ने थैले में रखे 2.25 लाख रुपये व आईपेड लूट लिया और फरार हो गए। हालांकि आईपेड घटना के कुछ दूर पड़ा मिल गया। बदमाशों के फरार होने पर पीड़ित ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे। राहगीर के मोबाइल फोन से पीड़ित ने लूट की सूचना पुलिस दी। सूचना पर एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा और थाना प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गए।
एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस व एसओजी को लगाया गया है। रोड के किनारों पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें