फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों के अनुरूप पहुंचे पात्रों के पास राशन: एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मानकों के अनुरूप पहुंचे पात्रों के पास राशन: एडीएम
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्ष समिति की बैठक में एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत अंत्योदय योजना का खाद्यान्न समस्त पात्र परिवारों को मानकों के अनुसार उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को एडीएम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व जयनाथ यादव ने कहा कि सरकार के द्वारा अंत्योदय योजना एवं पात्र गृहस्थी में चयनित लाभार्थियों को दो रुपये किलो गेहूं व तीन रुपये किलो चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को पारदर्शिता के साथ संचालित कराया जाए। ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को प्रत्येक माह मानकों के अनुसार राशन उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इस योजना का राशन गोदामों से दुकानों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाने संबंधी सत्यापन गंभीरता से हो। वहीं, दूसरी ओर गांव में राशन पहुंचने पर वितरण के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए पात्र लाभार्थियों को राशन वितरण करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि अधिकारियों के द्वारा इस योजना के संबंध में जो निरीक्षण किए जा रहे है,ं उनकी आख्या के आधार पर जहां पर कमियां मिल रही हैं, कार्रवाई की जाए। बैठक का संचालन जिला आपूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें