फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 21 पव्वे शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि थाना पुलिस शनिवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस कर्मी गांव बक्सर में नहर रेग्यूलेटर से वैठ मोड़ पर पहुंचे। जहां, सामने से आ रहे व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर मुड़कर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद थैले में 21 पव्वे देशी शराब बरामद हुई है। आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी गांव भोवापुर बताया है। शराब को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें