चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा बल और पुलिस ने रूट मार्च निकाला
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में शनिवार की शाम को पुलिस ने आईटीबीपी की टीम के साथ सिंभावली में रूट मार्च निकाला। जो थाने से आरंभ होकर हाइवे समेत, हरौड़ा मोड, मुख्य बाजार, बक्सर, रतूपुरा, वैट के मुख्य रास्तों से होकर गुजरे। इस दौरान पुलिस ने गड़बड़ी की कोई भी कोशिश करने और अनर्गल अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एसओ नीरज कुमार ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मतदाताओं से चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की भी अपील की।