फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्चियां नहीं मिलने के विरोध में भड़के सिकंदरपुर काकोड़ी के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना पर्चियां नहीं मिलने से भड़के किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। गन्ने की पर्चियां न मिलने के विरोध में रविवार को सिकंदरपुर काकोड़ी के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए किसानों ने गन्ने की होली जलाकर मिल प्रबंधन और गन्ना विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं जल्द राहत नहीं मिलने पर अधिकारियों के घेराव की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन कर रहे किसान देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि गन्ने की बुवाई का उपयुक्त समय चल रहा है। लेकिन मिल से बहुत कम इंडेंट आ रहा है। इसके चलते पशुओं के लिए चारा उपलब्ध करा पाना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं पर्चियां कम मिलने से गेहूं की बुवाई नहीं हो पा रही है। गन्ना विभाग के अफसरों से कई बार इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समस्या निस्तारण नहीं हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में डा. अनिल, जवाहर सिंह, हरवीर सिंह, ओमवीर सिंह, लाला, विरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें