फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एमबीबीएस की छात्रा से एक लाख की ठगी

Wed, 12 Apr 2023 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। साइबर अपराध के माध्यम से शातिरों ने एमबीबीएस की छात्रा से एक लाख दो हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी स्वाति एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह एनएच-9 किनारे स्थित रामा मेडिकल कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा ने परीक्षा फीस जमा करने के लिए परिजनों से खाते में रुपये मंगवाए थे। छात्रा के बताया कि उसके खाते में एक लाख छह हजार रुपये थे। सोमवार को उसके पास एक बैंक से कॉल आई, फोन करने वाले ने भेजे गए लिंक को खोलने के लिए कहा। जैसे ही लिंक खोला तो मोबाइल पर एक संदेश आया। जिसे पढ़ने के उपरांत खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिली।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें