आंबेडकर जयंती को लेकर मजिस्ट्रेट तैनात
हापुड़। डा. भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
जिलाधिकारी ने तहसील चौपला से मेरठ तिराहा तक, पक्का बाग से तहसील चौपला तक, गढ़ फाटक से पक्का बाग, एसएसवी कालेज से मेरठ तिराहा तक, मेरठ तिराहा से साइलो चौकी तक, गढ़ फाटक से गढ़ रोड और मेरठ रोड फ्लाई ओवर से मोदीनगर रोड तक छह मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। ये मजिस्ट्रेट नियत स्थानों पर 24 घंटे तैनात रहेंगे। ब्यूरो