डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। गांव जखैड़ा के ग्रामीणों ने डीलर पर राशन वितरण में धांधली और अभद्रता का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। जिनका कहना है कि गांव में डीलर राशन वितरण में धांधली करता आ रहा है। डीलर प्रतिमाह केवल 10 से 20 कार्डधारकों को ही राशन का वितरण करता है। कई उपभोक्ताओं को दो माह से राशन नहीं मिला है। वहीं डीलर द्वारा कभी भी राशन वितरण के संबंध में मुनादी नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों समेत संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायतें की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। सोमवार को भी राशन लेने गए कई ग्रामीणों को डीलर ने राशन नहीं दिया, जिसका विरोध करने पर आरोपी ने उनके कार्ड भी फाड़ कर फेंक दिए। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी।