एसजेड एकेडमी ने मुरादाबाद की टीम को हराया
गढ़मुक्तेश्वर। ऑल इंडिया गोल्ड कप टूर्नामेंट के मैच में एसजेड एकेडमी ने मुरादाबाद की टीम को हरा दिया। इसमें त्रिदेव को मैन ऑफ दी मैच चुना गया।
गढ़ के एसजेड क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर रविवार को ऑल इंडिया गोल्ड कप में मुरादाबाद और एसजेड एकेडमी की टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर मुरादाबाद के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरादाबाद की टीम 155 रन पर ऑल आउट हो गई। मुरादाबाद के लिए हिमांशु ने 46 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसजेड एकेडमी की टीम की शुरूआत अच्छी रही। अनिल ने 17 गेंदों में 39 रन और त्रिदेव ने नाबाद 38 रन की पारी खेली। इसकी बदौलत एसजेड एकेडमी ने मैच जीत लिया। इसमें त्रिदेव को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। कोच सोएब आलम और वाहिद अली ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।