दस दिन बाद शारजाह से आया नवेद का शव
गढ़मुक्तेश्वर। दस दिन बाद गढ़ के युवक नवेद का शव देर रात में शारजाह से घर आया, जिसे बेहद गमगीन माहौल के बीच सुपुर्दे खाक किया गया।
गढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव एडवोकेट सुहेल आलम का बड़ा भाई नवेद आलम 38 साल तीन फरवरी 2016 को संयुक्त अरब अमीरात के शहर शारजाह में एयर कंडीशन कंपनी में जॉब करने गया था, जिसे 23 जून की देर शाम को दिल का दौरा पड़ने पर साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजन नवेद के शव को जल्द से जल्द घर लाने की कवायद में जुटे हुए थे। खाड़ी के देशों में सर्विस करने के दौरान किसी विदेशी की मौत होने से जुड़ी काफी लंबी प्रक्रिया के बाद परिजनों को आखिरकार कामयाबी मिल गई, नावेद आलम का शव बुधवार की रात को हवाई जहाज द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। बृहस्पतिवार की सुबह गमगीन माहौल के बीच नावेद आलम का शव कब्रिस्तान ले जाकर सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान चेयरमैन सोना सिंह, पूर्व चेयरमैन गब्बर सिंह, पूर्व बार अध्यक्ष सुबोध त्यागी, नरेंद्र गुप्ता, बलराज त्यागी, अमरपाल चौधरी, सतेंद्र चौधरी, ओमपाल मावी, सुरेंद्र नागर, नरेश गिल, बबलू भाटी, अवनीश चौधरी, हाफिज जमील, पालिका सदस्य मोमीन खां, शाहनवाज कुरैशी, डॉ.शमशाद, मुखिया इदरीस समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।