स्नूकर प्रतियोगिता में करन ने मारी बाजी
हापुड़। रेलवे रोड स्थित एसआर स्नूकर प्वाइंट में आयोजित स्नूकर प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आयोजक अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें करन सूरी ने स्वेतांग को 6-4 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विजयी खिलाड़ी को पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में खेलों को जगह देनी चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान आकाश सिंह, राहुल वर्मा, अनुल अग्रवाल, शिवम तनेजा, सत्यम तनेजा, प्रतीक गुप्ता, कार्तिक अग्रवाल, रूद्र अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, तुषार, संजय मौजूद रहे।