फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन युवक पर उस्तरे से वार कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर उस्तरे से वार कर किया घायल
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी दिलनवाज ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि पड़ोस में रहने वाले परिवार के लोग उससे और उसके परिजनों से रंजिश रखते हैं। सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दो युवक अपने दो साथियों को लेकर वहां पहुंच गए। जिन्होंने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उस पर उस्तरे से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग निकले। जिसके बाद परिजनों ने उसे गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने दो युवकों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर हरेराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें