तालाब की सफाई के नाम पर हो रहा अवैध खनन
धौलाना। तालाब की सफाई के नाम पर अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम ने निरीक्षण किया। वहीं ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा निवासी मोबीन पुत्र मुस्तफा ने बताया कि गांव में स्थित तालाब है। जहां पर खनन माफिया द्वारा तालाब की साफ सफाई कराने के नाम पर दो माह से अवैध खनन किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर एसडीएम धौलाना विशाल कुमार यादव ने मौके का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।