चकंबदी अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया
गढ़मुक्तेश्वर। महिला किसान ने चकबंदी अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जन सुनवाई के तहत सीएम को शिकायती पत्र भेजा है।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी महिला किसान सुनीता ने बृहस्पतिवार को जन सुनवाई के तहत सीएम पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजा है, जिसका कहना है कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया के चलते खेतों की पैमाइश के बाद लेखपाल ने माप में रकबा कम कर दिया है। वहीं चकबंदी के दौरान उसके खेतों में नाली भी नहीं दी गई है, जिससे उसके खेतों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। पीड़िता का कहना है कि शिकायत करने पर आरोपी उसके साथ अभद्र व्यवहार करता है। महिला ने सीएम से उसके खेतों का रकबा पूरा करने और जांच कर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।