सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया
हापुड़। भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में सरकार की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की बात कही। प्रीत विहार में आयोजित बैठक में मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. अंजू वारियर ने सभी को पूरी लगन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष डा. नीलम हरेंद्र ने कहा कि भाजपा की प्रचंड जीत के बाद जनता का सरकार पर विश्वास और बढ़ा है। ऐसे में सरकार का दायित्व भी बढ़ गया है। कार्यकर्ताओं का भी दायित्व यह बन जाता है कि वह सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचाएं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कविता बाना ने किया। इस अवसर पर गायत्री शर्मा, शशि गोयल, संगीता मित्तल, लक्ष्मी, सुनीता शर्मा, सरिता, डा. शशि शर्मा, रश्मि रुहेला, रितु चौधरी, यशोदा शर्मा, ईश्वर कुमारी उपस्थित रहंी।