पिलखुवा। विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने मेरठ निवासी गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रजनी विहार मोहल्ला निवासी राजकुमार शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह मेरठ के गंगा सागर निवासी गौरव सिंह को जानता है। उसने 2 साल पहले बेटे की विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर साढे तीन लाख रुपये का खर्च बताया था। उसने तीन लाख रुपये ऑनलाइन और 50 हजार नकद दिए थे। उसके उपरांत गौरव ने वीजा और एग्रीमेंट लेटर दिया, जिसकी पड़ताल में वह फर्जी पाए गए। जब आरोपी पर तकादा किया तो वह टालमटोल करने लगा। दबाव पड़ने पर उसने दो लाख रुपये वापस कर दिए। अब बाकी रुपये नहीं दे रहा और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मेरठ निवासी गौरव के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।