गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न मुकदमों से संबंधित एवं लावारिस वाहन थाना परिसर में खड़े हुए हैं। बुधवार(आज) को थाना परिसर में खड़े करीब 144 वाहनों की नीलामी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी। जिनमें बाइक, स्कूटी, कार समेत अन्य वाहन शामिल हैं। जो व्यक्ति नीलामी में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वह नियमानुसार थाने में टोकन मनी जमा करा सकते हैं। संवाद