स्कूल का निरीक्षण करती हापुड़ बीएसए अर्चना गुप्ता
- फोटो : AMAR UJALA
कोरोना महामारी के मद्देनजर करीब 1 साल बाद खुलने जा रहे स्कूलों में तैयारियों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को जिले के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। शिक्षकों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए साथ ही बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की भी बात कही। जिले में कोरोना का पहला मामला 2 अप्रैल को सामने आया था इसके बाद से जिले के तमाम स्कूलों को बंद कर दिया गया था। शासन ने 10 फरवरी से कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों को खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूलों को 1 मार्च से खोलने के आदेश भी दिए हैं। ऐसे में हापुड़ की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने चमरी और अब्दुल्लापुर समेत कई स्थानों पर स्कूलों का निरीक्षण किया। वहां शिक्षक उपस्थित मिले, इस दौरान शिक्षकों को कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। जतिन त्यागी