सड़क हादसों में महिला-बच्चे समेत सात घायल
गढ़मुक्तेश्वर। सड़क हादसों में महिला-बच्चे समेत सात घायल हो गए, जिनमें हालत बिगड़ने पर एक को मेरठ रेफर कर दिया।
गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार में जा रही इनोवा कार ने पिकअप गाड़ी में पीछे से साइड मार दी, जिससे पिकअप की पिछली साइड में बैठे नानू और उसका सात वर्षीय जैद निवासी बिजनौर घायल हो गए। दूसरी घटना गढ़ में रेलवे स्टेशन के पास रोडवेज से बचने की कोशिश में संतुलन बिगड़ने सेे स्कूटी हाईवे डिवाइडर से टकरा गई, जिससे आशीष मुरादाबाद घायल हो गया। तीसरी घटना गढ़-मेरठ रोड पर गांव पौपाई के पास हुई, जहां खेत से चारा लेकर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली के अचानक यू टर्न लेने से बाइक सड़क पर फिसल गई। इससे बाइक चला रहा शुभम, उसकी भांजी रानी और पिंकी घायल हो गई। राहगीरों ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में पहुंचा दिया, जहां परीक्षण के दौरान हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने रानी को मेरठ रेफर कर दिया।