झुलसी छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी गोविंद ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि बुधवार की सुबह करीब चार बजे उसकी बहन रश्मि अपने हाथ में मिट्टी के तेल की जली हुई डिबिया लेकर कुछ सामान तलाश रही थी। अचानक डिबिया हाथ से छूटकर गिरने से रश्मि के कपड़ों ने आग पकड़ ली, जिसके चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। जिसे आनन-फानन में मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान रश्मि की मौत हो गई। एसओ जयपाल सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।