मुरादाबाद से हापुड़ पहुंची आला अफसरों की टीम
हापुड़। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के लगेज कोच में आग लगने की घटना के बाद मुरादाबाद से आला अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस संबंध में जांच के बाद रिपोर्ट मांगी गयी है। घटना के बाद रविवार शाम मुरादाबाद मंडल के डीआरएम एके सिंघल, डीसीएम विवेक शर्मा व सीनियर डीईई मान सिंह मीणा यहां पहुंचे और जले हुए लगेज कोच की जांच की।
उन्होंने मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से आग के संबंध में जानकारी मांगी। उन्होंने काफी देर तक इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की।