अंतर्राज्यीय दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगानगरी के राजाजी बाग में बृहस्पतिवार को पूर्व पालिका सदस्य महेश बंसल के नेतृत्व में अंतर्राज्यीय दंगल का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ चेयरमैन सोना सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती की कला भारत की गौरवमयी खेल संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। जिसे बढ़ावा देकर युवा वर्ग में फैल रही सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी ढंग में अंकुश लगाया जाना मुमकिन है। लोनी के राजू ने कलाजंग का दाव खेलकर दिल्ली के सोनू पहलवान को चारों खाने चित कर दिया। दिल्ली के विनोद और इंदौर के जगजीवन, हरिद्वार के राकेश, झांसी के विनोद, आगरा के सलीम, हाथरस के शहजाद की कुश्ती बराबरी पर छूटीं। रेफरी की भूमिका निभा रहे गांवड़ी के कपिल यादव, दंगल आयोजक महेश बंसल, ओमप्रकाश पहलवान, सीएस यादव, विनय मिश्रा, सतनाम यादव, राजू भैया, प्रमोद चौहान, सुनील त्यागी, कुलदीप गोयल, बोबी आजाद, ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।