फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में खोले जाएंगे 120 मदरसे : मौलाना शोएब

Mon, 25 Sep 2023 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। सोमवार को गांव हिम्मतपुर स्थित मदरसा इस्लामिया तालिमुल कुराना में जमियत उलमा हापुड़ की बैठक हुई। जिसमें दीनी तालीम को बढ़ावा देने समेत जमीयत की स्थानीय इकाइयों के गठन पर बल दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जमियत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी और अध्यक्ष दीनी तालीम बोर्ड जमियत उलमा उप्र मौलाना मुफ्ती अफ्फान मनसूरपुरी ने शिरकत की। बैठक के दौरान दीनी तालीमी बोर्ड जमियत उलमा हापुड़ मुफ्ती मोहम्मद फराहीम ने बताया कि जनपद हापुड़ में 16 मकातिब (दीनी मदरसे) स्थापित हैं। जिनमें से 10 गढ़ तहसील और छह धौलाना तहसील क्षेत्र में हैं। मौलाना अलाउद्दीन ने कहा कि जमीयत की स्थानीय स्तर पर इकाइयां बनाई जानी चाहिएं, जिनका गठन 15 दिनों में किया जाए। वहीं मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने कहा कि मुस्लमानों को खेती, व्यापार समेत हर तरह से मजबूत होना चाहिए। वहीं अपनी बच्चियों को धर्म परिवर्तन से बचाने के लिए दीनी तालीम से जोड़ना चाहिए। मौलाना शोएब ने बताया कि तीन माह में पूरे जनपद में 120 मकातिब स्थापित करेंगे। इस दौरान भारत स्काउट एंड गाइड जंबूरी में शामिल होने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर कारी शौकत अली, कारी मोहम्मद आसिम, मौलाना नसीम अहमद, उस्मान, मौलाना मेराज, कारी शफीक हाफिज मोहम्मद हाफिज, कारी कमाल, मौलाना शब्बीर अहमद, मौलाना शकील, हाफिज मोहम्मद इसरार, मौलाना मोहम्मद तसीम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें