फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कोरोना के 12 मरीज स्वस्थ, एक संक्रमित मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में सोमवार को कोरोना का एक संक्रमित मरीज मिला, उसे होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही 12 मरीजों को स्वस्थ घोषित कर दिया गया। अब जिले में 13 सक्रिय मरीज हैं, जिन्हें उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है, रोजाना 600 से अधिक जांच हो रही हैं। बृहस्पतिवार को पिलखुवा निवासी एक और मरीज संक्रमित मिला। आरटीपीसीआर जांच में उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। रेपिड रेस्पोंस टीम को निगरानी सौंप दी गई है।
उधर, सीएमओ ने जांच का दायरा बढ़ाने के साथ ही अस्पतालों में बिना मास्क के आने वाले मरीजों को सख्त हिदायत देने के निर्देश दिए हैं। टीकाकरण को लेकर वैक्सीन की डिमांड भी शासन में भेज दी गई है। होम आइसोलेशन में उपचार पा रहे मरीजों की आठ दिन बाद फिर जांच की गई, जिसमें 12 की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन मरीजों को स्वस्थ घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या सिर्फ 13 रह गई है, करीब 900 सैंपल जांच के लिए वेटिंग में हैं। इनकी जांच के साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या भी बढ़ सकती है।

जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच-1118767
कुल मरीज-15096
स्वस्थ मरीज-14858
कुल मौत-223

कोट -
होम आइसोलेशन में भर्ती 12 मरीजों को जांच के बाद स्वस्थ घोषित कर दिया गया है। इन मरीजों का होम आइसोलेसन खत्म कर दिया गया है। संक्रमित मरीजों की निगरानी कराई जा रही है।डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें