युवाओं को सोशल मीडिया के सदुपयोग क ा दिया ज्ञान
गढ़मुक्तेश्वर। आरएसएस के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में युवाओं को सोशल मीडिया के सदुपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
गढ़ के भद्रकाली मंदिर में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में सोशल मीडिया पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके प्रथम सत्र में वरिष्ठ पत्रकार रामवीर श्रेष्ठ ने कहा कि हमें सोशल मीडिया पर ऐसी बातें शेयर करनी चाहिए, जिसका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। दूसरे सत्र में मेरठ से आए धनंजय सिंह ने प्रोेजेक्टर के माध्यम से युवाओं को फेसबुक, ट्विटर, व्हाटसएप समेत अन्य सोशल साइटों के बारे में बारीकी से बताया। इसके अलावा संघ और सोशल मीडिया के संबंध के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होनें कहा कि आज के दौर में युवाओं समेत समाज का हर वर्ग सोशल मीडिया पर सक्रिय है, लेकिन इसका उपयोग लोगों की भावनाओं को भड़काने, अनर्गल टिप्पणी करने के लिए अधिक किया जा रहा है। जिसे रोका जाना बेहद जरूरी है। इस मौके पर सह जिला कार्यवाह पंकज सिंह, परिचय सिंह, शशिकांत, लोकेश, निशांत, अनिरूद्ध, भूषण, नवीन, विरेंद्र, वकील समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।