महिला की हत्या के आरोप में पति, देवर और सास नामजद
धौलाना। ककराना में बीती रात दहेज की मांग को लेकर की गई विवाहिता की हत्या के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति पति देवर और सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि रविवार देर रात गांव ककराना में रेखा नाम की महिला की दहेज के लिए हत्या का मामला सामने आया। मृतका के परिजन गौतमबुद्धनगर जनपद के घोड़ी बछेड़ा गांव के रहने वाले हैं। इस मामले में मृतका के पिता सतपाल पुत्र चमन सिंह की तहरीर पर दामाद महक सिंह उर्फ रिंकू, देवर गजे सिंह, जुगेन्द्र, सास सुनीता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।