डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। गांव पलवाड़ा की प्रधान ने एसडीएम को पत्र देकर गांव के डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया है।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव पलवाड़ा की ग्राम प्रधान शबनम ने बृहस्पतिवार को एसडीएम ज्योति राय को शिकायती पत्र दिया है। जिसका कहना है कि गांव का डीलर राशन वितरण में अनियमितता कर रहा है। गांव की रहने वाली जम्मो का अंत्योदय कार्ड बना हुआ है। लेकिन अभी तक भी डीलर से ग्रामीण को राशन नहीं दिया है। इसके अलावा भी कई ग्रामीणों को राशन का वितरण न कर डीलर कालाबाजारी कर रहा है। ग्राम प्रधान ने एसडीएम से डीलर की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ज्योति राय का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी।