फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी 11, 12 अक्तूबर को करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
11, 12 को हड़ताल पर रहेंगे राज्य कर्मचारी
विज्ञापन

हापुड़। विभिन्न मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में राज्य कर्मचारी 11 व 12 अक्तूबर को हड़ताल पर रहेंगे। इस संबंध में कर्मचारियों ने रणनीति तैयार कर ली है। इन दो दिन तक लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी हो सकती है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला संयोजक सत्यपाल सिंह ने बताया कि वह काफी समय से सरकार के समक्ष विभिन्न मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। उनकी प्रमुख मांग पुरानी पेंशन योजना की बहाली, निजीकरण, आउट सोर्सिंग व ठेकेदारी व्यवस्था को समाप्त करना और छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करना है। इन मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में समस्त राज्य कर्मचारी 11 व 12 अक्तूबर को हड़ताल पर रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें