फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जिले में डेंगू के मिले रिकॉर्ड 11 मरीज, 215 को वायरल

Wed, 18 Oct 2023 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में बुधवार को डेंगू के रिकॉर्ड 11 मरीज मिले, साथ ही 215 मरीजों में वायरल और 12 मरीजों में टाइफाइड मिला है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में पुराने पर्चे पर 735 अन्य मरीज भी इलाज लेने पहुंचे। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी और दवा काउंटर पर लंबी लाइन लगी रहीं। अधिकांश डेंगू के मरीज प्राइवेट अस्पतालों में ही भर्ती हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 116 संदिग्धों के नमूनों की जांच कराई। इसमें एलाइजा टेस्ट में 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बार अब तक डेंगू के 115 मरीज मिल चुके हैं, जबकि पिछले साल सिर्फ 72 मरीजों में ही पुष्टि हुई थी। डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स गिरने के साथ ही लीवर में सूजन, फेफड़ों में पानी, शरीर पर सूजन जैसे लक्षण भी आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में अभी तक 30 हजार से कम प्लेटलेट्स वाले करीब पांच मरीज भर्ती हुए हैं, जिन्हें मेरठ रेफर किया गया है। हालांकि इस बार करीब 65 मरीजों को जिला अस्पताल में ही इलाज देकर स्वस्थ किया गया है।



541 घरों की हुई जांच

जिले में अभियान चलाकर लार्वा खोजा गया, इसके तहत कुल 541 घरों की जांच की गई। जिसमें 522 कूलर, 831 गमले, 241 ड्रम, 128 टायर, 376 फ्रीज टे्र, 1205 अन्य पात्रों की जांच की गई। 149 पात्रों में लार्वा मिला, जिसे नष्ट कराया गया।
विज्ञापन




-इन स्थानों पर मिले डेंगू के मरीज-

जोगीपुरा, वैशाली कॉलोनी, ट्याला, सर्वोदय कॉलोनी, धौलाना, छोटा बाजार, रतुपुरा, धनपुरा, हिम्मतपुर, छतनौरा, झड़ीना में बुधवार को डेंगू के मामले मिले।



वायरल के मरीजों से भरे अस्पतालों के वार्ड

वायरल में भी डेंगू जैसे ही लक्षण दिख रहे हैं। ऐसे मरीजों से अस्पतालों की ओपीडी और वार्ड भरकर चल रहे हैं। सीएचसी अस्पतालों में भले ही बेड रिजर्व किए गए हैं, लेकिन यहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जाता। जिला अस्पताल में करीब 35 मरीज भर्ती हैं।



पांच दिनों में बुखार के मरीजों की स्थिति

तिथि बुखार के मरीज

18 अक्तूबर 973

17 अक्तूबर 856

16 अक्तूबर 989



14 अक्तूबर 545

13 अक्तूबर 878

(नोट : इन मरीजों में नए और पुराने पर्चे पर आने वाले शामिल हैं।)



तीन वर्षों में डेंगू की स्थिति

वर्ष डेंगू के मरीज

2021 230

2022 76

2023 115 अभी तक



जिला अस्पताल में बनाया अतिरिक्त काउंटर

जिला अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउंटर बना दिया गया है। एक काउंटर पुरुष व एक अन्य महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। ऐसे में बुजुर्गों को लंबी कतारें में नहीं फंसना पड़ेगा।



कोट-

बुखार होने पर लापरवाही न बरतें, शुरूआत में ही चिकित्सक से परामर्श लें। सरकारी अस्पतालों में इसकी अच्छी व्यवस्था है। जिला अस्पताल में भर्ती अधिकांश मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें