फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: केवाईसी के बहाने 1.08 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के पक्काबाग निवासी युवक को केवाईसी कराने के लिए आई किसी व्यक्ति ने फोन किया और कुछ जानकारी हासिल कर दी। युवक के खाते से रकम गायब हुई तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

पक्का बाग निवासी नवीन ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके फोन पर एक अंजान नंबर से कांल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उससे केवाईसी कराने के लिए कहा। केवाईसी के बहाने आई कॉल को उसने काट दिया। इसके बाद जब उसका फोन कट गया तो उसके खाते से पैसे निकलने शुरू हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसके एकांउट से सात बार में चार आईडी से एक लाख आठ हजार रुपये निकाल लिए गए। जिसकी सूचना पीड़ित ने हापुड़ साईबर सेल में देकर कार्यवाही की मांग की है। साईबर सेल प्रभारी विनीत मलिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश कर जल्द ही पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें