फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 30 सितंबर से पहले कर जमा करने पर मिलेगी दस प्रतिशत छूट

Wed, 06 Sep 2023 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका क्षेत्र के करीब 12 हजार भवन स्वामियों ने पालिका में अपना कर जमा नहीं कराया है। ऐसे भवन स्वामियों से कर वसूली के लिए नगर पालिका द्वारा वार्डों में शिविर लगाकर राजस्व बढ़ाया जाएगा। 30 सितंबर से पूर्व कर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में करीब 47 हजार भवन पंजीकृत हैं, जिनसे नगर पालिका गृह, जल, सीवर कर वसूलती है। सबसे अधिक कर दाता गृहकर के हैं। लेकिन इनमें से करीब 12 हजार भवन स्वामियों द्वारा कर समय पर जमा नहीं कराया गया है, जिससे पालिका का लाखों का राजस्व बकाया है।

ऐसे भवन स्वामियों से कर वसूली के लिए नगर पालिका द्वारा कर वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। कर विभाग द्वारा बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। जिसके बाद बड़े बकायेदारों को नोटिस भी जारी किए जाऐंगे। भवन स्वामियों से कर वसूलने के लिए वार्डों में शिविर भी लगाए जाएंगे और 30 सितंबर से पूर्व कर जमा करने वाले भवन स्वामियों को दस प्रतिशत छूट भी दी जाएगी।
विज्ञापन


कर निर्धारण अधिकारी सुभाष चंद भारती ने बताया कि बृहस्पतिवार को आर्य नगर स्थित माहेश्वरी मंदिर धर्मशाला में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गृहकर, जलकर व सीवर कर जमा करने वालों को दस फीसदी छूट का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही नगर पालिका कार्यालय में भी कर जमा करने पर छूट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें