फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छह चालकों और चार परिचालकों की सेवा होगी समाप्त

Mon, 29 Jan 2024 11:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रोडवेज डिपो में तैनात संविदाकर्मियों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए अधिकारी अब कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को एआरएम ने लंबे समय से बिना सूचना दिए अनुपस्थित चल रहे छह चालकों और चार परिचालकों को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर उपस्थित न होने पर संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से विभिन्न रूटों पर 112 बसों का संचालन कराने के लिए करीब 500 चालक और परिचालक कार्यरत हैं। लेकिन इनमें 90 फीसदी चालक और परिचालक संविदा पर तैनात हैं, जो आए दिन अपनी मनमानी के चलते बिना बताए ड्यूटी से अनुपस्थित हो जाते हैं जिससे बसों का संचालन प्रभावित होता है। बसों का संचालन सुधारने के लिए रोडवेज अधिकारियों ने ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। सोमवार को ऐसे छह चालकों और चार परिचालकों को नोटिस भेजा गया है जो पिछले दो माह के समय से भी बिना बताए अनुपस्थित चल रहे हैं। इसके साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बसों का संचालन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें