फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 10 करोड़ से बदलेंगे जर्जर तार और खंभे

Fri, 22 Sep 2023 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर में जर्जर तार और खंभों से जल्द निजात मिलने वाली है। वहीं ओवरलोड की समस्या भी जल्द दूर होगी। बिजनेस प्लान के अंतर्गत ऊर्जा निगम द्वारा 10 करोड़ से विद्युतीकरण के कार्य कराए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए रिवैंप योजना शुरू हुई थी। जिसके अंतर्गत डिवीजन के 18 बिजली घरों को 40 करोड़ की पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है। योजना के तहत कार्य भी शुरू हो गए हैं। इसके अलावा जो कार्य इस योजना से बच गए थे, उन्हें बिजनेस प्लान में शामिल किया गया है। इसके लिए शासन से 10 करोड़ रुपये मिल गए हैं। योजना के तहत ओवर लोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, वहीं जर्जर तार खंभे भी बदले जाएंगे। आगामी गर्मियों से पहले ही ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि हो जाएगी। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि बिजनेस प्लान योजना को स्वीकृति मिल गई है। दस करोड़ से जल्द ही योजना में शामिल कार्य शुरू हो जाएंगे। जिसके बाद उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें