चरखारी (महोबा)। संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। कोतवाली चरखारी के बम्हौरीकलां गांव निवासी लालचंद्र कुशवाहा (32) सोमवार की देर रात घर पर था तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. यतींद्र पुरवार ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ठाकुरदास ने बताया कि लालचंद्र की अचानक हालत बिगड़ गई थी। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।